30 C
Mumbai
Tuesday, March 28, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

"मानवाधिकर आभिव्यक्ति, आपकी आभिव्यक्ति" 100% निडर, निष्पक्ष, निर्भीक !

अखिलेश यादव ने कसा तंज- 2.0 के राज में भाजपा, अपराध में यूपी डूबा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की कानून यूपी पर सवाल खड़े किए है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘BJP 2.0 के राज में,यूपी अपराध में डूबा’।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मंगलवार को भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था कि BJP शासनकाल में अपराध की रफ्तार दोगुनी हो गयी है। दिन प्रतिदिन प्रदेश में लूट, हत्या और रेप जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं उन्होंने आगे लिखा की यूपी में अपराधियों की दबंगई चरम पर है। जिस जिस तरह से घटनाये बढ़ रही है ऐसा लग रहा है कि UP में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं देश में बढ़ती महंगाई पर हमला बोलते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा आज के महँगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल रही हैं पर अपना लाभ कम नहीं कर रही हैं। लोकतंत्र में सरकार की भूमिका राज करने की नहीं बल्कि ऐसी नीतियां बनाने की होती है जो जनहित के लिए नियंत्रण रखे, जिससे कोई जनता का शोषण-उत्पीड़न न कर सके। आगे उन्होंने कहा भाजपा पार्टी नहीं एक कम्पनी बन गयी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here