22 C
Mumbai
Thursday, January 15, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर्नाटक विधान परिषद में सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी पर हंसी का ठहाका, सदन में मची हल्की-फुल्की मजाक की हवा

कर्नाटक विधान परिषद में गुरुवार को एक मजेदार घटना ने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। सीएम सिद्धारमैया जब जवाब देने के लिए उठे, तो उनकी कुर्सी और मेज के बीच बहुत कम जगह होने के कारण खड़े होने में परेशानी हुई।

इस पर नाराज होकर सीएम ने विधान परिषद स्टाफ से कहा, ‘ये क्या है? यहां खड़ा होना भी मुश्किल है। इस कुर्सी को थोड़ा पीछे खींचों।’ सीएम के इतना कहते ही भाजपा के सदस्यों ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की कि कुर्सी मुख्यमंत्री के लिए ठीक नहीं है। जेडीएस सदस्य भोजे गौड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘क्या होगा अगर सीएम के माइक में भी परेशानी हो जाए?’
सीएम ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘किसी भी मंत्री को ऐसी परेशानी हो सकती है। बैठ जाओ भोजे गौड़ा, तुम हमेशा मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे ही रहते हो। अगर किसी को परेशानी होती है तो उसे बोलना ही पड़ता है।’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here