33 C
Mumbai
Wednesday, December 10, 2025

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप, मुंबई-वाराणसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जांच में नहीं मिला विस्फोटक

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फायर ब्रिगेड को शाम चार बजे बम मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी शुरू की। पुलिस के अनुसार, यह ईमेल इंडिगो की शिकायत पोर्टल पर आया था जिसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा समेत कई एयरपोर्ट पर बम होने की बात कही गई थी। जांच के बाद सभी स्थानों पर अलर्ट जारी कर तलाशी ली गई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने मामले को फर्जी बताया है। लाल किले के पास हाल ही में हुए धमाके के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर थीं।
इसी बीच मुंबई से वाराणसी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को आइसोलेशन में ले जाकर बम निरोधक दस्ते ने जांच की और सभी 182 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला। अधिकारी धमकी के स्रोत की जांच में जुट गए हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here