24 C
Mumbai
Thursday, January 15, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से भारी संख्या में नाम हटाए गए, भवानीपुर में 44 हजार से अधिक नाम कटे

पश्चिम बंगाल में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा सीट भवानीपुर की मतदाता सूची से करीब 44,787 नाम हटाए गए हैं, जबकि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट से 10,599 नाम काटे गए हैं।

भवानीपुर में हटाए गए नामों की संख्या नंदीग्राम की तुलना में चार गुना अधिक है। जनवरी 2025 में भवानीपुर में कुल 2,06,295 मतदाता पंजीकृत थे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि नाम कटने के पीछे मुख्य कारण मृतक मतदाता, पलायन, अधूरी पते की जानकारी और फर्जी एंट्री जैसी स्थिति है।

सबसे अधिक नाम उत्तरी कोलकाता की चौरंगी विधानसभा से हटाए गए, जहां 74,553 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। वहीं, ममता बनर्जी के करीबी टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम की कोलकाता पोर्ट सीट से 63,730 नाम हटाए गए। टॉलीगंज सीट से, जहां मंत्री और चार बार के विधायक अरूप बिस्वास हैं, 35,309 नाम हटाए गए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here