अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मुंबई में घर खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह घर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ मिलकर लिया है। इस घर की कीमत करोड़ों में है। कहा जा रहा है कि 13 जनवरी को ही इस घर की रजिस्टरी का काम पूरा हुआ। श्रद्धा कपूर का यह घर जुहू इलाके मे है।
श्रद्धा कपूर ने मुंबई में जो घर लिया है, रिपोर्ट्स के अनुसार उसकी कीमत करीब 6.24 करोड़ रुपये है। यह आलीशान अपार्टमेंट है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा के इस 1042.73 वर्ग फुट में फैले अपार्टमेंट में दो बालकनी हैं और इसके प्रति वर्ग फुट की कीमत 59,875 रुपये है।
श्रद्धा कपूर अभी अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अब इस घर में शिफ्ट हो सकती हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर ने साल 2024 में जुहू के हाई एंड रेजिडेंशियल टावर में 6 लाख रुपये प्रति महीने पर एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया था। यह अपार्टमेंट एक साल के लिए लीज पर लिया गया था। और अभिनेत्री ने एडवांस में 72 लाख रुपये दिए थे। इसमें 4 पार्किंग एरिया भी शामिल थे।
श्रद्धा कपूर ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, मगर स्त्री फ्रेंचाईजी ने उनके करियर को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। उन्होंने तीन पत्ती ने डेब्यू किया था इसके अलावा उन्होंने ‘आशिकी 2’, ‘बागी’, ‘छिछोरे’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कथित रूप से वे राहुल मोदी को डेट कर रही हैं।