28 C
Mumbai
Friday, February 7, 2025

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फैशन इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर ने की शादी, स्वधीत चतुर्वेदी संग लिए सात फेरे

इन दिनों कई टीवी, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर भी शादी के बंधन में बंधी हैं।अपनी शादी तस्वीरें सना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनके फॉलोअर्स भी सना की शादी से काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दिल्ली की फैशन इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फेमस हैं। हाल ही में इस कंटेंट क्रिएटर ने अपने बॉयफ्रेंड स्वधीत चतुर्वेदी से शादी की है। सना की शादी 18 जनवरी 2025 को हुई है। अपनी शादी तस्वीरें सना ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। लाइट पिंक लहंगा पहने सना ग्रोवर बहुत ही प्यारी दुल्हन लग रही हैं। इन दिनों वह लंदन में रह रही हैं।

दिल्ली की फैशन इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फेमस हैं। वह अपने अलग तरह के फैशन कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। वह सिंपल लुक में कैसे खूबसूरत दिखें, इस तरह के फैशन टिप्स, ड्रेसेस के सजेशन फॉलोअर्स को देती हैं। वह सबसे ज्यादा अपने क्लासी स्टाइल के फैशन टिप्स के लिए सोशल मीडिया पर फेमस हैं। फैशन कंटेंट क्रिएट करने के साथ सना ग्रोवर अपनी पढ़ाई पर भी फोकस कर रही हैं, इस बारे में कई बार अपने फॉलोअर्स के साथ बात कर चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/DFFoKxJpO51/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सना ग्रोवर ने स्वधीत चतुर्वेदी से पिछले साल 12 सितंबर 2024 को सगाई की थी, तब भी सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की। साथ ही अपनी और स्वधीत की साथ में सगाई की अंगूठी पहने तस्वीरें साझा की थीं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here