भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उत्तर 24 परगना जिले में बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत की 143वीं वाहिनी ने एक बड़ी सोना तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। सीमाचौकी तराली-1 पर खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जवानों ने एक तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से छह सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 712 ग्राम है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 88.34 लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्कर ने स्वीकार किया कि यह सोना सीमा पार से लाया गया था। पकड़े गए आरोपी को जब्त सोने सहित आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि तराली-1 सीमाचौकी क्षेत्र से सोने की तस्करी की कोशिश हो सकती है। इस सूचना पर जवानों ने हाक

