29 C
Mumbai
Wednesday, December 10, 2025

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई में फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास की कर्मचारी से छेड़छाड़ आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार स्कूटर से पीछा कर किया वारदात

मुंबई में फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में कार्यरत 27 वर्षीय फ्रांसीसी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे से भी कम समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बांद्रा इलाके में हुई थी, जहां एक स्कूटर सवार ने महिला का पीछा कर कथित रूप से उसके साथ बदसलूकी की। घटना पिछले हफ्ते हुई थी और महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को धारावी से पकड़ा गया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सुनील वाघेला के रूप में हुई है, जो कबाड़ का काम करता है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल स्कूटर भी जब्त कर लिया है। खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार वाघेला पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग से संबंधित है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बांद्रा इलाके में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जिनसे स्पष्ट हुआ कि वाघेला स्कूटर पर महिला का पीछा कर रहा था। वह उसके पास रुका और छेड़छाड़ करने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में फ्रेंच टीचर के रूप में काम करती हैं। 7 नवंबर को वह पाली हिल में रहने वाली अपनी सहेली के घर गई थीं और 8 नवंबर की रात 12:25 बजे घर लौटते समय यह घटना हुई। पुलिस को शक है कि आरोपी वारदात से पहले कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने स्कूटर के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी का पता लगाया। आरोपी धारावी पुलिस स्टेशन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर रहता है। वारदात के बाद वह तीन दिनों तक घर नहीं लौटा और उसे लगा कि मामला खत्म हो गया है। लेकिन पुलिस ने तकनीक की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और शनिवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिवार और स्थानीय लोगों ने काफी हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here