25 C
Mumbai
Tuesday, November 18, 2025

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शाम को पत्नी को जलाया, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव, हैरान कर देगी ये घटना…

पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोपी पति संजय का शव रेशू विहार के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। गंभीर रूप से झुलसी उसकी पत्नी का मेरठ में उपचार चल रहा है।

शामली के मोहल्ला धीमानपुरा निवासी प्रियंका की शादी सात साल पहले खालापार के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी संजय सिंघल के साथ हुई थी। आरोप है कि संजय शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए पत्नी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को संजय ने प्रियंका को जलाकर मारने के इरादे से आग लगा दी थी। वह 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया था। पीड़िता की मां गीता ने थाने में दामाद व उसकी मां सुदेश देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

उधर, बृहस्पतिवार सुबह संजय का शव रेशू विहार के पास रेलवे ट्रेक के निकट पड़ा मिला। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकाल कर मृतक के भाई अजय को सूचना दी थी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here