29 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दो युवाओं की हत्या मामले में शामिल मुख्य अपराधियों पर शिकंजा; चार को चुराचांदपुर से किया गया गिरफ्तार

Array

मणिपुर में दो बच्चों के अपहरण के बाद हत्या को लेकर स्थानीय लोगों ने खासा रोष है। प्रदर्शन तब हिंसक होने लगा, जब दोनों बच्चों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। राज्य सरकार ने मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया था। रविवार को मामले के मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने कहा कि आज एक बड़ी सफलता में हमने राज्य में दो युवाओं के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CBI के विशेष निदेशक को कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मणिपुर भेजा था और आज भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों, असम राइफल्स और राज्य पुलिस के सहयोग से हमने इस मामले में चुराचांदपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं NIA, CBI और सभी केंद्रीय बलों को धन्यवाद देना चाहता हूं

एक्स में लिखते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार कुछ मुख्य अपराधियों को चुराचांदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि सीबीआई ने सेना और मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में दो युवाओं की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

साथ ही उन्होंने कहा, कोई भी अपराध करने के बाद भाग सकता है, लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता। साथ ही लोगों को आश्वत करते हुए उन्होंने लिखा, हम उनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड सहित अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्या था मामला?
मणिपुर से जुलाई माह में दो छात्र लापता हो गए थे। लेकिन सोशल मीडिया में बच्चों के शवों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मामले पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए मणिपुर सरकार ने लोगों से संयम बरतने को कहा था। वहीं अधिकारियों को दोनों के अपहरण और हत्या की जांच करने को कहा था। दोनों छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत(20) और हिजाम लिनथोइनगांबी(17) के रुप में हुई थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here