27 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महापंचायत करने पर अंबाला में राकेश टिकैत के खिलाफ FIR दर्ज

Array

अम्बाला: हरियाणा पुलिस ने धारा-144 का उल्लंघन करते हुए अंबाला के एक गांव में महापंचायत करने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और 12 अन्य के खिलाफ धारा 1144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। टिकैत और बीकेयू के कुछ अन्य नेताओं ने शनिवार को अंबाला कैंट के पास धुराली गांव में किसान-मजदूर महापंचायत को संबोधित किया था।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

12 अन्य किसान नेताओं पर केस दर्ज
कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ोतरी के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ने धारा-144 लागू की थी जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी है। धारा-144 लागू होने के चलते सहायक सब-इंस्पेक्टर चांदी सिंह ने बीकेयू नेताओं को महापंचायत न करने को लेकर आगाह किया था लेकिन बीकेयू नेता नहीं माने और उन्होंने महापंचायत की जिस पर राकेश टिकैत और 12 अन्य किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मोदी सरकार पर हमला
राकेश टिकैत ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक इन कानूनों को रद्द नहीं कर दिया जाता। उन्होंने किसानों को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कोविड-19 संकट से निपटने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देशभर के विभिन्न अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की भारी कमी है। टिकैत ने कहा कि किसानों को महामारी से अपने आप को बचाने के लिए सभी कदम उठाने के लिए भी कहा गया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here