26 C
Mumbai
Thursday, April 2, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

साकेत कोर्ट में अफताब पूनावाला ने दायर की ज़मानत याचिका

Array

चर्चित श्रद्धा वालकर मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने ज़मानत पाने के लिए साकेत कोर्ट में याचिका दायर की है. आफताब की जमानत याचिका पर कोर्ट में 17 दिसंबर को सुनवाई होगी. फिलहाल आफताब 23 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में है और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.

बता दें कि आफताब को दिल्ली पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के मर्डर के आरोप में 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था. आरोपी तभी से न्यायिक हिरासत में है. वहीं गुरुवार को फोरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि पिछले महीने दिल्ली पुलिस को महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं.

पुलिस ने महरौली के जंगल से 13 सड़ी-गली हडि्डयां और जबड़े का कुछ हिस्सा बरामद किया था. पुलिस को शक था कि ये हड्डियां श्रद्धा की हो सकती है. फिलहाल, पुलिस अभी तक श्रद्धा का सिर और शरीर के बाकी के अंग और फोन बरामद नहीं कर पाई है. वहीं हड्डियों का डीएनए का सैंपल मृतका के पिता से मैच करने के बाद दिल्ली पुलिस एक बार फिर से आफताब के घर में सबूत तलाशने पहुंची. दिल्ली पुलिस की 4 सदस्सीय टीम गुरुवार को आफताब पूनावाला के घर पहुंची. टीम ने उसके घर की सीढ़ियों और बालकनी का इंच टेप से नाप भी लिया.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने गुरुवार को बताया था कि अभी डीएनए और पॉलीग्राफ की दो रिपोर्ट आ गई हैं. आफताब के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. पुलिस के अनुसार सारी रिपोर्ट्स का एनालिसिस किया जाएगा. पुलिस ने बताया, श्रद्धा के कुछ कपड़े मिले हैं, आफताब की निशानदेही से जंगलों से उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. बॉडीपार्ट्स को पोस्टमार्टम एग्जामिनेशन के लिए एम्स भी भेजा जाएगा.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here