30 C
Mumbai
Wednesday, April 1, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आजमगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने का अखिलेश ने दिया संकेत

Array

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, उम्मीदवारों सूचियां आनी शुरू हो चुकी हैं, इस बीच आज समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान सभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

आज़मगढ़ से सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पत्रकार वार्ता में कहा कि मैं आजमगढ़ की जनता से अनुमति से ही चुनाव लडूंगा. ऐसा इसलिए क्योंकि वहां के लोगों ने हमें जिताया था. बुधवार को ही उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई थी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अखिलेश यादव ने यह वादा भी किया कि उनकी सरकार बनने पर समाजवादी पार्टी पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा. इसमें जरूरतमंद महिला को सालाना 18 हजार रुपये दिए जाएंगे. पिछली सपा सरकार में 6 हजार रुपये दिए जाते थे. अखिलेश बोले कि सबसे ज्यादा अकाउंट (खाते) सपा ने खुलवाए थे, सबसे ज्यादा बैंक की ब्रांच और अकाउंट में सीधे पैसा जाने का काम भी सपा में हुआ था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि BJP को पहले से पता था कि सबकुछ वर्चुअल होने वाला है. बीजेपी ने पहले से स्टूडियो बना लिए और पहले ही सारे उपकरण ले लिए. साफ़ है बीजेपी को पहले से पता था. सपा प्रमुख ने कहा, ‘छोटे दल बताइए कि कैसे प्रचार करेंगे. लोकतंत्र में भेदभाव नहीं होना चाहिए.’ अखिलेश ने कहा, ‘हम लगातार चुनाव आयोग के नियमों का पालन कर रहे हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here