31 C
Mumbai
Wednesday, October 16, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

 ‘आज अच्छा काम करके भी वोट नहीं मिल सकता’; राजनीति में हो रहे बदलावों पर किरेन रिजिजू चिंतित

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को राजनीति में होते बदलाव पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संसद में पहले मुद्दों को लेकर चर्चा होती थी, लेकिन आज शोर गूंजता है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों की मानसिकता बदली है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो अच्छे काम की सराहना करते हैं।

समाज में उत्कृष्ट सेवा के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय सेवा भारती और संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसको संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा, ‘मैंने पिछले कुछ वर्षों में राजनीति में बदलाव होते देखा है। आज आप अच्छा काम करके भी वोट नहीं पा सकते…अगर आप किसी अच्छी चीज के बारे में बात करते हैं तो कोई सुनता भी नहीं है।’

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से भी सामाजिक व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। आज एक संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते, मैं सोचता रहता हूं कि जब हम नए सांसद बने थे, तो हमारे पास कितने अच्छे विचार थे। लोकसभा और राज्यसभा में अद्भुत चर्चाएं होती थीं। आज इतना शोर है कि अच्छा बोलने वालों की कोई सुनने को तैयार नहीं है।

रिजिजू ने आगे कहा कि मैं अन्य सांसदों से इसके बारे में पूछता हूं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, क्योंकि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। वे कहते हैं कि अगर आप अच्छी चीजों के बारे में बात करते हैं तो मीडिया इसे कवर नहीं करता है। अगर आप संसद में गाली देते हैं और हंगामा करते हैं, तभी यह खबर बनती है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here