27 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एक माँ गरीबी से अपने मासूम जुड़वां बच्चों की हत्या करने को हुई मजबूर

Array

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मां ने खुद अपने हाथों से अपने 21 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी. उनके शव झाड़ियों में फेंकने के बाद उनके खो जाने की रिपोर्ट लिखा दी. लेकिन जैसे ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल कर सामने आ गया. इसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि ‘उसका अपना ही पेट भरना मुश्किल है तो वह इन जुड़वा बच्चों को कैसे पालेगी’.

पुलिस ने मंगलवार को दोनों बच्चों का शव झाड़ियों से बरामद किया. भोपाल पुलिस की अतिरिक्त उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पहले तो पुलिस गुमशुदगी की जांच कर रही थी, लेकिन जब बच्चों का शव मिला तो पुलिस ने हत्या के दृष्टिकोण से मामले की जांच शुरू की. इसके लिए जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो पता चला कि महिला खुद बच्चों का शव झाड़ियों में फेंक रही है. इसके बाद वह घर में जाकर सो गई है. पूछने पर महिला ने पहले तो बहाने किए, लेकिन बाद में उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. महिला की पहचान सपना भोपाल की ही रहने वाली धाकड़ के रूप में हुई है.

महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके पति ड्राइवर थे, लेकिन पिछले दिनों एक दुर्घटना की वजह से उनकी नौकरी छूट गई. तब से उनका देवर ही घर का खर्चा संभाल रहा था. अब चूंकि पहले से उन्हें एक दो साल की बेटी है, ऐसे में अब जुड़वा बच्चों का बोझ संभाल पाना उसके बस का नहीं रह गया था.

महिला ने पहले पुलिस में बच्चों की गुमशुदगी लिखाई थी. पुलिस को भी शक हुआ था कि बच्चा चोर गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है. लेकिन जैसे ही पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, काफी हद तक सच्चाई सामने आ गई. वहीं इस सीसीटीवी के आधार पर जब महिला और उसके पति से पूछताछ हुई तो पूरा मामला सामने आ गया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here