32 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केंद्र सरकार के चश्में से मंद पड़ने लगी कोरोना की दूसरी लहर, सरकारी आकड़ों के जरिये ?

Array

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में COVID-19 के नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आने का शुरुआती रुझान दिखने लगा है, जो संकेत है कि महामारी की घातक दूसरी लहर धीरे-धीरे मंदी पड़ रही है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ उन 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां कोविड-19 के रोजाना आ रहे नए मामलों में कमी आ रही है. संवाददाता सम्मेलन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पंजाब उन 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से हैं, जहां-जहां रोजाना आ रहे कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि हो रही है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सरकार ने बताया कि 13 राज्य ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक-एक लाख से ज्यादा है और 26 राज्य ऐसे हैं, जहां संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से ज्यादा है. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में विकराल रूप ले लिया है, हालांकि रोजाना आने वाले नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आ रही है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here