32 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोविड-19 अपडेट: एक दिन में महाराष्ट्र का बैकलॉग जुड़ा, 3,998 मौतें

Array

नई दिल्ली: भारत में कोरोना से हुई मौतों के मामले में बड़ा उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42,105 मामले दर्ज किए गए हैं. जबकि इस दौरान 3998 मौतें सामने आई हैं. मौतों के आंकड़ों में यह उछाल महाराष्ट्र में मौतों का बैकलॉग (पिछला संशोधित आंकड़ा) जोड़े जाने के कारण हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को ये आंकड़े जारी किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में एक्टिव केस की तादाद 407170 रह गई है. जबकि कुल कोरोना के संक्रमित मरीजों के अनुपात में एक्टिव केस 1.30 फीसदी हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

महाराष्ट्र ने 3509 मौतों का बैकलॉग जोड़ा है और 2479 पुराने केस जोड़े हैं. देश में कोरोना का वीकली पॉजिटिविटी रेट भी लगातार पांच फीसदी से नीचे रहा है. बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार ये 2.09 फीसदी है. जबकि रोजाना का पॉजिटिविटी रेट 2.27 फीसदी है. यह लगातार 30वां दिन है, जब पॉजिटिविटी रेट यानी कुल जांच के मुकाबले मिले संक्रमितों की संख्या 3 फीसदी से कम रही है. देश में टेस्टिंग कैपेसिटी तेजी से बढ़ी है. अब तक 44.91 करोड़ कोरोना जांच की जा चुकी हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना से हुई मौतों को 12 जुलाई और मामलों को 10 जुलाई तक अपडेट कर लिया गया है. संबंधित जिलों में कोरोना के मामलों और मौतों के अपडेट होने से राज्य में कोरोना के मामलों में 2479 की अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है. जबकि मौतों के आंकड़े में 3509 का इजाफा हुआ है. कोरोना के मामलों और मौतों के अपडेशन में दोहराव और पतों के आधार पर कोरोना के मामलों में बदलाव देखने को मिला है. इस कारण कुछ जगह मामले और मौतों की संख्या बढ़ी और कुछ जगह कमी देखने को मिली है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here