34 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नाबालिग लड़के से महिला पर लगा रेप का आरोप, बनाए रखा 260 दिनों तक बंधक; पुलिस ने किया अरेस्ट

Array

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर रेप करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीया महिला ने बलपूर्वक 17 वर्षीय किशोर का अपहरण किया और उसे मध्य प्रदेश के एक ईंट भट्ठे में लेकर चली गई। महिला ने किशोर को 260 दिनों तक बंधक बनाए रखा और उससे दुष्कर्म करती रही। किशोर घर जाने को कहता तब महिला उसे डरा देती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोर को परिजनों के हवाले किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र के निवासी 45 वर्षीय पिता ने अपने 17 वर्षीय बेटे के लापता होने की रिपोर्ट 8 नवंबर 2021 को दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस की विवेचना जारी थी, तभी 27 जुलाई को पिता अपने किशोर बेटे को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसे एक महिला दबाव डालकर और बहला फूसलाकर मध्य प्रदेश के एक ईंट भट्ठा में लेकर गई और उसने वहां बंधक बना लिया। इस दौरान महिला उसके साथ लगातार दुष्कर्म करती रही।

आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल दाखिल  
जशपुर एसपी डी. रविशंकर ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि हो जाने पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से नाबालिग लड़के को छुड़ा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी महिला ने पूछताछ में सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। पत्थलगांव पुलिस ने धारा 363, 365, 370(क)(1), 370(4) और 5,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज दर्ज किया है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here