29 C
Mumbai
Wednesday, April 1, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बंगाल की CM ममता बनर्जी को ईसी की वोट प्रतिशत गणना पर संदेह, बोलीं- भाजपा बदल रही है ईवीएम मशीनें

Array

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि भाजपा ईवीएम मशीन बदल रही है। उन्होंने देश के सभी विपक्षी दलों से ईवीएम मशीनों का हिसाब-किताब रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देश में 19 लाख ईवीएम गायब हैं। भाजपा अब उनका इस्तेमाल कर रही है। 

उन्होंने कहा कि मैं आयोग से ईवीएम की संख्या, वोटरों की संख्या जानना चाहती हूं। सभी विपक्षी दलों को सतर्क हो जाना चाहिए और इस पर सवाल उठाना चाहिए। यह बात उन्होंने बहरामपुर में तृणमूल उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के समर्थन में प्रचार के दौरान कही।

ममता बनर्जी चुनाव आयोग की वोट प्रतिशत गणना पर संदेह जताते हुए कहा, रात में मतगणना केंद्र में प्रवेश करते हैं और ताला तोड़ते हैं और मशीन बदल देते हैं। जहां भाजपा को ज्यादा वोट मिले, वहां की ईवीएम यहां डाली जा रही है। इसे लेकर लोग संदेह कर रहे हैं। मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं। आयोग से मेरा अनुरोध है कि लोगों के हित में लोकतंत्र की रक्षा करें। लोगों के इस सवाल का जवाब दीजिए। ममता ने चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटिंग रेट के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं।

बहरामपुर जाने पर अधीर चौधरी का नाम लिए बिना ममता ने कहा, मुझे उनका नाम बोलना पसंद नहीं है। वह भारत का बहुत बड़ा गद्दार है। सुबह उन्होंने भाजपा की पैर पकड़ते हैं, दोपहर को सीपीएम का पैर पकड़ते हैं और शाम को अपना पैर पकड़ते हैं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। नेता जनता का छाता होता है। उन्होंने छाता होकर क्या काम किया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here