आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिहार में बीजेपी के मंत्री ने माना हालात बहुत खराब, बिहार सरकार संपूर्ण लॉक डाउन लगाए

बिहार में बीजेपी के मंत्री ने माना हालात बहुत खराब, बिहार सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने सरकार के नाइट कर्फ्यू को लेकर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगना चाहिये। कोरोना से जिस कदर हालात बिगड़ रहे हैं उसे नाइट कर्फ्यू से नहीं संभाला जा सकता । इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नाइट कर्फ्यू पर सवाल उठाया था, जिसके बाद जदयू के नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बिहार में बीजेपी के मंत्री ने माना हालात बहुत खराब,


बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने रविवार को कहा कि राज्य में हालत बेहद खराब हो चुके हैं। उनके पास हर रोज 50 से ज्यादा कॉल आ रहे हैं जिसमें लोग इलाज की व्यवस्था कराने की गुहार लगा रहे हैं।हालात इतने खराब हैं कि सारी व्यवस्था कम पड़ गयी है।इसलिए राज्य सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिये।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें


मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकारों को दे दिया है। ऐसे में जैसे दिल्ली औऱ झारखंड जैसे राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है वैसे ही बिहार में भी लगाया जाना चाहिये। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार में नाइट कर्फ्यू को बेमानी करार देते हुए लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। उन्होंने सर्वदलीय बैठक में यह मांग की थी लेकिन सरकार ने उनकी राय नहीं मानी थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें


बाद में संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपनी आपत्ति जतायी थी। जायसवाल ने कहा था कि लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो बिहार में छत्तीसगढ़ औऱ महाराष्ट्र जैसे हालात हो जायेंगे।इसके बाद जदयू नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया था।जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें राजनीति न करने की सलाह दी थी तो सांसद ललन सिंह ने लॉकडाउन की मांग करने वालों को अखबारी नेता करार दिया था।अब रामसूरत राय ने भी यही मांग की है। सवाल है क्या जदयू नेता उन पर भी हमला बोलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version