34 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मंदिर से पहले क्यों रुका मस्जिद से चला बुलडोज़र? बताया आदेश की कॉपी नहीं मिली

Array

जहांगीरपुरी हिंसा मामले के बाद आज अवैध निर्माण की कार्रवाई के बहाने इलाके में बुलडोजर चलाए गए हालांकि इस कार्रवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट ने रोक का आदेश दे दिया था. मगर कोर्ट के आदेश के बाद भी एमसीडी की कार्रवाई होती रही और बुलडोज़रों की संख्या में भी इज़ाफ़ा होता रहा, इस दौरान बुलडोजर मस्जिद पर भी चला, लेकिन कार्रवाई तब रुक गयी जब बुलडोजर मंदिर के पास पहुंचा.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एमसीडी ने इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के बाद लोगों ने सवाल करते हुए पूछा कि, आखिर क्यों तभी कार्रवाई रुकी जब बुलडोजर मंदिर के पास पहुंचा? कोर्ट का आदेश तो 11 बजे ही आ गया था तो क्यों इसके बाद भी एमसीडी लागातार कार्रवाई करता रहा? क्यों आदेश के बाद भी बुलडोजर ने मस्जिद के पास बनी दुकान पर कार्रवाई की और जब बुलडोजर मंदिर के पास पहुंचा तो कार्रवाई को रोक दिया गया?

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें, बुलडोजर की कार्रवाई को रोकने के लिए सीपीआईएम नेता वृंदा करात खुद मौके पर पहुंची थी और उन्होंने स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि, दीपेंद्र पाठक से बात की गई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब इलाके में कोई बुलडोजर नहीं चलेगा. इससे पहले एमसीडी ने आदेश के बावजूद कार्रवाई करने पर जवाब देते हुए कहा था कि, उन्हें कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here