32 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुस्कुराता हुआ सूरज आपने देखा? जारी की NASA ने तस्वीर, संकट का संकेत हो सकता है

Array

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के उपग्रह ने सूरज की कुछ ऐसी तस्वीर ली है कि जिसमें अकसर तमतमाया दिखने वाला सूरज भी मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि तस्वीर में नजर आ रहे सूरज के इस रूप को विशेषज्ञों ने एक चेतावनी भी बताया है। NASA ने अपने टेलिस्कोप की मदद से यह तस्वीर खींची है। 

उन्होंने कहा है कि हो सकता है शनिवार को सूरज से धरती की ओर पराबैगनी किरणों का हमला हो। गार्डियन ने स्पेसवेदर डॉट कॉम के हवाले से बताया कि नासा की सोलर डायनमक्सि आब्जरवेटरी ने सूर्य को मुस्कुराते हुए कैमरे में कैद किया। पराबैंगनी प्रकाश में देखे जाने वाले सूर्य पर काले धब्बों को कोरोनल होल के रूप में जाना जाता है। वे ऐसे क्षेत्र हैं जहां तेज सोलर हवाएं अंतरक्षि में चलती है।दूसरी ओर नासा की ओर से इस तस्वीर को जारी करने के बाद से ऑनलाइन अलग-अलग प्रतक्रियिाएं आ रहीं हैं। कई लोगों ने इसकी तुलना भूतिया मुखौटे तो किसी ने शेर और किसी ने बच्चों के शो टेलट्यूबीज़ से की है।

https://twitter.com/NASASun/status/1585401697819656193?s=20&t=2z3KH_SlrxQ59D6B2qQIvA

यह तस्वीर 26 अक्टूबर की है। इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा की अब कन्फर्म हो गया है कि सूरज एक बिस्किट है। शख्स ने मिनी बीएन बिस्किट की तस्वीर भी सूरच की तस्वीर के साथ शेयर की। बहुत सारे लोगों ने तस्वीर में थोड़ा बदलाव भी कर दिया। ट्विटर पर एक शख्स मुस्कुराते हुए सूरज को शेर की शक्ल दे दी। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here