28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रोहित शर्मा हुये बाहर साउथ अफ्रीका दौरे से, जानिए क्यों ?

Array

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पंचाल को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है, BCCI ने इस बात की पुष्टि कर दी है. यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है. मुंबई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगी है, ये चोट काफी गंभीर है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें कि रोहित शर्मा की जगह लेने वाले प्रियांक पंचाल इंडिया-ए टीम के कप्तान हैं. भारत-ए की टीम अभी साउथ अफ्रीका में ही है, जहां वह टेस्ट सीरीज़ खेल रही थी. ऐसे में प्रियांक पंचाल वहां से ही भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

BCCI ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रियांक पंचाल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है. रोहित शर्मा को मुंबई में प्रैक्टिस के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट लगी थी. ऐसे में तीन मैच की टेस्ट सीरीज से वो बाहर हो गए. हालांकि, क्या रोहित शर्मा वनडे सीरीज तक फिट हो पाएंगे अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रोहित शर्मा के लिए ये दौरा काफी अहम था, क्योंकि वह टेस्ट टीम में उप-कप्तान बनाए गए हैं. साथ ही टी-20 और वनडे की कप्तानी भी उन्हें सौंपी गई है. लेकिन मुंबई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी चोट ने सारा खेल बिगाड़ दिया है और अब रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना कैंसिल हो गया है.

मुंबई में प्रैक्टिस के दौरान जब रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे, तब थ्रो-डाउन एक्सपर्ट रघु की एक बॉल उनके हाथ पर लग गई. उसी के बाद रोहित शर्मा बल्लेबाजी ही नहीं कर पाए और वापस चले गए. बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित शर्मा पर नज़र बनाए हुए हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा 26 नवंबर से शुरू होना है. 26 तारीख को पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाना है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी और तीसरा मैच 11 जनवरी से शुरू होना है. टेस्ट सीरीज के बाद भारत को तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है, जो 19 जनवरी को शुरू होगी. आखिरी दो वनडे 21 और 23 जनवरी को खेले जाएंगे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here