32 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लेग स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Array

52 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार निधन हो गया. बताया जा रहा है कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है. वॉर्न इस दौरान थाईलैंड में मौजूद थे. मिली जानकारी के अनुसार वॉर्न अपने विला में मौजूद थे, जहां उन्हें बेसुध पाया गया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने साल 1992 में भारतीय टीम के खिलाफ सिडनी में अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का आगाज किया था. वहीं उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बात करें वॉर्न के क्रिकेट करियर के बारे में तो क्रिकेट के मैदान में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने अपनी टीम के लिए 145 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 273 पारियों में 25.4 की एवरेज से कुल 708 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 48 बार चार और 37 बार पांच विकेट लेने का भी कारनामा किया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं बात करें उनके वनडे करियर के बारे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 194 मैच खेलते हुए 191 पारियों में 25.7 की एवरेज से 293 विकेट चटकाए हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 12 चार और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here