32 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विवाद शराब के पैसे चुकाने को लेकर हुआ, दोस्त को शख्स ने चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

Array

पश्चिमी उपनगर माहिम में शराब के भुगतान को लेकर झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया, पुलिस को गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसपर कई चोटें थीं, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़ित की पहचान गणेश उर्फ आकाश भालेराव (29 वर्षीय) के रूप में हुई। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 136 सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया और 57 संदिग्धों को हिरासत में लिया। आरोपी दादर से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी (42 वर्षीय) ने खुलासा किया कि वह पीड़ित को अच्छी तरह से जानता था और वे अक्सर साथ में शराब पीते थे। 

अधिकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन उनके बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो गया था कि शराब का बिल कौन चुकाएगा और गुस्से में आरोपी ने कथित तौर पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here