36 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोशल एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई ने किया निकाह

Array

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने शादी कर ली है। मलाला यूसुफजई और उनके पार्टनर असर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी दी। लड़कियों की शिक्षा की पक्षधर मलाला और असर का निकाह समारोह ब्रिटेन के बर्मिंघम स्थित घर पर हुआ।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

24 वर्षीय पाकिस्तानी मानवाधिकार एक्टिविस्ट जिसे तालिबान ने शिक्षा की हिमायत करने की वजह से गोली मार दी थी उन्होंने मंगलवार को असर मलिक और उनके परिवार के साथ अपने जश्न की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कीं।

मलाला ने लिखा, “आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है। असर और मैं जीवन भर के लिए पार्टनर बनने के लिए शादी के बंधन में बंध गए। हमने अपने परिवारों के साथ बर्मिंघम में घर पर एक छोटा निकाह समारोह मनाया। कृपया हमें अपनी दुआएं भेजें। हम आगे की यात्रा के लिए एक साथ चलने के लिए उत्साहित हैं।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि यूसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई पर तालिबान आतंकियों ने 2012 में हमला किया। उस समय उनकी उम्र 15 साल थी। लड़कियों की शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली मलाला पाकिस्तान में आतंकियों के निशाने पर रहीं। उन्हें 2012 में पाकिस्तान की खूबसूरत स्वात घाटी में स्कूल से घर लौटते समय गोली मार दी गई थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वह चिकित्सा उपचार के लिए अंग्रेजी शहर बर्मिंघम गई। ठीक होने के बाद वह वापस स्कूल गई और इतना ही नहीं बल्कि वह दूसरों के लिए शिक्षा के अधिकार के लिए अभियान चलाती रही। उन्होंने जून 2020 में ऑक्सफोर्ड से स्नातक किया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here