30 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हरक सिंह रावत, धामी से मुलाक़ात के बाद और भड़क गए

Array

मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने की धमकी देने वाले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद और भी भड़क उठे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में वन, पर्यावरण, श्रम और रोजगार विभाग संभालने वाले रावत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कोटद्वार में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर राज्य सरकार की कथित निष्क्रियता से नाराज होकर बाहर चले गए थे।

हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रावत ने अपने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी देने में देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया था, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि रावत ने हालांकि इस्तीफा देने की धमकी दी थी, लेकिन उनकी ओर से कोई इस्तीफा नहीं मिला.

नाराजगी दूर करने की जिम्मेदारी पाने वाले भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेता अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहायता से मुद्दे को हल कर लिया गया है।

विधायक ने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने के उनके प्रस्ताव को मान लिया गया है और उन्हें आश्वस्त किया गया है कि इस परियोजना के लिए बजट सोमवार को जारी किया जाएगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यह पूछे जाने पर कि क्या रावत इस्तीफा नहीं देने के लिए राजी हो गए हैं, काऊ ने कहा,‘‘कोई कहीं नहीं जा रहा है। हम सब भाजपा के सच्चे सिपाही की तरह काम करेंगे।’’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here