27 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

17 साल का लड़का नशे में धुत होकर चला रहा था लग्जरी कार, दो बाइकसवारों की ले ली जान, लोगों ने जमकर पीटा

Array

पुणे में रविवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक लग्जरी कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों बाइकसवारों की मौत हो गई। हादसा पुणे जिले के कल्याणी नगर का है। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 3.15 बजे हुआ। देर रात पार्टी के बाद अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की टक्कर से दोनों हवा में उछल गए और दूसरी कार पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार फुटपाथ से भी टकरा गई। स्थानीय लोगों ने कार के चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी अच्छी धुनाई की। कार चालक की पहचान वेदांत अग्रवाल के रूप में हुई है। वह मात्र 17 साल का है। 

माता-पिता के खिलाफ होगी एफआईआर
वेदांत के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में 279 (रैश ड्राइविंग), 304 ए (लापरवाही से मौत), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालना) और 338 (गंभीर चोट पहुंचाना) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वेदांत को हिरासत में ले लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस लड़के के माता-पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में है। पुणे पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी के पिता और किशोर को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here