35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता के खिलाफ़ ठगी का आरोप में मामला दर्ज, 2 जनवरी को होगी सुनवाई

Array

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दो अन्य पर ठगी का आरोप लगाते हुए अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है। वर्तिका ने केंद्रीय मंत्री तथा उनके निजी सचिव विजय गुप्ता के अलावा डॉ.रजनीश सिंह पर उन्हे केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है।

वहीं एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। जिसमेेें पहली सुनवाई के बाद ये तय किया जाएगा कि उक्त मामला उसके अधिकार क्षेत्र में आता है या नहीं। वर्तिका ने आरोप लगाया है कि उसे मंत्री के करीबी लोगों ने एक फर्जी पत्र जारी किया, जिसमें उसे केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। उसने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री के दो सहयोगी ‘विजय गुप्ता’ और ‘रजनीश सिंह’ ने शुरूवात में उससे 1 करोड़ रुपये की धनराशि की मांग की और फिर उसकेे पश्चात धनराशि को घटाकर 25 लाख रुपये कर दिया।

वर्तिका सिंह ने ये भी आरोप लगाया है कि उन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने उससे अश्लील तरीके से भी बात की थी। हालांकि, अमेठी जिले के मुसाफिरखाना पुलिस स्टेशन में 23 नवंबर को ‘विजय गुप्ता’ ने वर्तिका और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। इस शिकायत पत्र में उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाने और उनकी छवि को खराब करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया था।

वर्तिका के मुताबिक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने उसकेे खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। वर्तिका का कहना है कि ये शिकायत उनके खिलाफ  तब की गई उन्होने ‘भ्रष्टाचार’ को उजागर करने की जब धमकी दी थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here