25 C
Mumbai
Monday, October 21, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

CBI कोर्ट से संदीप घोष की जमानत अर्जी खारिज, कहा- आरोप गंभीर, साबित होने पर मौत की सजा भी संभव

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या मामले और अस्पताल में वित्तीय अनियमितता मामले में आरोपी पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की जमानत याचिका सीबीआई की अदालत ने खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। अगर यह साबित होते हैं तो उनको मौत की सजा भी हो सकती है। 

सीबीआई ने दुष्कर्म और और हत्या के मामले में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया था। घोष को इससे पहले बीते 2 सितंबर को भी सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। वित्तीय मामले में घोष के तीन साथियों को भी केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।

अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी मामले की तेजी से जांच कर रही है। घोष की जमानत याचिका को खारिज करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एस डे ने कहा कि आरोप की प्रकृति गंभीर है। यदि आरोप साबित हो जाता है तो इसमें मृत्युदंड की सजा हो सकती है। अदालत ने कहा कि आरोपी को जमानत पर रिहा करना समता के सिद्धांत का उल्लंघन करना होगा।

कोर्ट ने अभिजीत मंडल की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। साथ ही 30 सितंबर तक दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत के लिए सीबीआई की प्रार्थना स्वीकार कर ली। पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के वकील ने कहा कि घोष को मामले में झूठा फंसाया गया था। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया। 

क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ।

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here