34 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

NEET का आयोजन – स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एक अगस्त को

Array

नई दिल्ली: स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन एक अगस्त को किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। मेडिकल कॉलेजों के अंडरग्रेजुएड कोर्सों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा इस कुल 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, ‘‘MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक), 2021 का आयोजन संबंधित मानदंडों, दिशानिर्देशों और विनियमों के अनुरूप एनटीए द्वारा किया जा रहा है।’’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

NEET परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को 17 से 25 वर्ष के बीच में होना चाहिए। साथ ही फिजिक्स, कैमिर्ट्री और बायोलॉजी और इंग्लिश के साथ 12वीं परीक्षा पास होनी चाहिए। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म के साथ ही 10वीं, 12वीं के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपियां सब्मिट करनी होगी। इसके साथ ही पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ, सिग्नेचर और बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की प्रति सब्मिट करनी होगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

NEET की परीक्षा देश के मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेजों व अन्य संस्थानों में MBBS और BDS कोर्सों के प्रवेश के लिए आयोजित कराई जाती है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here