32 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

NEET की परीक्षा 12 सितंबर को ही होगी

Array

मेडिकल कोर्स में नामांकन हेतु आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तारीख बदलने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब ये स्पष्ट हो गया है कि परीक्षा 12 सितंबर को ही होगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल, छात्रों की तरफ से दाखिल याचिका में मांग की गई थी कि नीट परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जाए। क्योंकि, नीट परीक्षा के दिन ही सीबीएसई के कुछ पेपर्स भी हैं। एग्जाम का डेट क्लैश हो रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोर्ट की तरफ से जस्टिस खानविलकर ने छात्रों को टेस्टिंग एजेंसी या संस्थान के सामने अपनी बात रखने को कहा है। हालांकि, कोर्ट ने ये भी कहा है कि हम प्रोविजनल आधार पर कंपार्टमेंट वाले छात्रों को नीट परीक्षा में बैठने की इजाजत दे सकते हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

याचिकाकर्ता की तरफ से कारण बताते हुए कहा गया था कि पिछले साल जेईई परीक्षा को टाला गया था। परीक्षा देने से वंचित छात्रों को अलग से एग्जाम लेने के आदेश दिए गए ते। इस बार भी ऐसा कीजिए। इस पर कोर्ट ने कहा कि इस बाबत एनटीए के पास जाइए। हम आदेश पारित नहीं करेंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here