26 C
Mumbai
Thursday, April 2, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गुजरात के गोधरा में कदाचार का मामला, भौतिक विज्ञान के शिक्षक समेत तीन लोगों पर FIR, सात लाख रुपये बरामद

Array

गुजरात में एक जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर गोधरा तालुका पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) में कदाचार के इस मामले में शिक्षक और दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान सात लाख रुपये जब्त किए गए हैं। गोधरा तालुका थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक शहर में एनईईटी परीक्षा के लिए नियुक्त उप केंद्र अधीक्षक तुषार भट्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया है। गुजरात के पंचमहल जिले से जुड़े इस मामले में भौतिक विज्ञान के शिक्षक तुषार भट्ट के अलावा दो अन्य लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार को बताया कि स्कूल शिक्षक और दो अन्य के खिलाफ एनईईटी-यूजी प्रतिस्पर्धी परीक्षा में बैठने वाले छह उम्मीदवारों की मदद में कथित तौर पर संलिप्तता के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि शिक्षक और दो अन्य लोगों ने नीट के अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये की एवज में उनके पेपर हल कराने का वादा किया था। एफआईआर के मुताबिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा कदाचार का खुलासा तब हुआ जब जिला कलेक्टर को इस संबंध में सूचना मिली। गोधरा स्कूल में रैकेट की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। पुलिस ने परीक्षा केंद्र उपाधीक्षक तुषार भट्ट के अलावा परशुराम रॉय और आरिफ वोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। भट्ट की कार से सात लाख रुपये नकद बरामद किए गए। प्राथमिकी के मुताबिक यह रकम एक परीक्षार्थी को मेरिट लिस्ट में लाने में मदद के वादे के साथ दिए गए थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here