28 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चीन का हाथ मणिपुर हिंसा में लेकिन सरकार मौन, संजय राउत का हमला

Array

मणिपुर हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री हवा में बातें कर रहे हैं. हमने सोचा था कि पीएम अमेरिका जाने से पहले मणिपुर जाएंगे और वहां के लोगों से बात करेंगे और गृह मंत्री ने बैठक भी बुलाई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. हमारी मांग थी कि आप एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर ले जाएं और हम लोगों के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखें। लेकिन इस बारे में न तो प्रधानमंत्री बोल रहे हैं और न ही कोई और.

उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ है लेकिन सरकार चीन का नाम लेने को तैयार नहीं है. ऐसे में अगर राहुल गांधी मणिपुर जाकर वहां के लोगों से बातचीत करते हैं और शांति का प्रस्ताव रखते हैं तो हम उनके दौरे का स्वागत करते हैं. .

हम राहुल गांधी से अपील करेंगे कि आने वाले दिनों में आप सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर ले जाने का प्रयास करें और अगर बीजेपी इसमें नहीं आना चाहती है तो यह उनकी बात है लेकिन अन्य पार्टियां भी हैं जो आपके साथ आएंगी.

मणिपुर में हिंसा की बात करें तो यहां मीताई और कुकी समुदाय के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चलते पूरे राज्य में हिंसा की आग फैल गई है. पिछले दो महीने से चल रहे इस बवाल में अब तक 130 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here