29 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चुनाव आयोग को उद्धव ठाकरे की चुनौती, पार्टी के ‘मशाल’ गाने में बदलाव करने से किया इनकार

Array

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। दरअसल, चुनाव आयोग ने मशाल’ गाने में दो बदलाव करने को कहा था। आयोग के इस आदेश को उद्धव ने मानने से इनकार कर दिया। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा है। 

उद्धव ने चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा, “कल हमें चुनाव आयोग की तरफ से एक चिट्ठी मिली। हमारे पार्टी का चिह्न अब ‘मशाल’ है। हमने आगामी चुनाव के लिए मशाल गाना भी लॉन्च किया है। जब इसे चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तब उन्होंने दो शब्द ‘हिन्दू हा तुझ धर्म’ और ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ हटाने के लिए कहा। मैं चुनाव आयोग को कहना चाहूंगा कि हम इसे नहीं हटाएंगे।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here