28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सीमा हैदर के बच्चों को वापस लाने की मांग, पाकिस्तान के बाल अधिकार निकाय ने शहबाज सरकार से लगाई गुहार

Array

पाकिस्तान के बाल अधिकार निकाय ने सीमा हैदर के चार बच्चों को तत्काल वापस लाने की मांग की है। इसको लेकर निकाय ने देश के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थी। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

एआरवाई न्यूज की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीआरसी) ने सीमा हैदर के बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग की है। सीमा (27 वर्षीय) का पति गुलाम हैदर अभी पाकिस्तान में है।सीमा ने सचिन से शादी करने के लिए चार बच्चों के साथ भारत में प्रवेश किया था। उनकी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पबजी मोबाइल के जरिए दोस्ती हुई थी। 

सीमा-सचिन को भेजा गया था जेल
सीमा पिछले साल मई में नेपाल के रास्ते सचिन के साथ अवैध रूप से भारत में आई थी। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में साथ रहने लगे। हालांकि, सीमा को 4 जुलाई 2023 को बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जबकि सचिन को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए सलाखों के पीछे रखा गया था। बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया। 

भारत के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि मामले की जांच चल रही है। सीमा को अदालत के सामने पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत दे दी गई थी। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here