26.7 C
Mumbai
Wednesday, April 1, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अतीक-अरशद हत्याकांड: मुख्यमंत्री ने दिये उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश, हुये 17 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

Array

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लेते हुए घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय जांच आयोग गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। इस मामले में तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अतीक की सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रयागराज के कुछ इलाकों में पथराव भी हुआ है. अतीक हत्याकांड के बाद प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है. इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएम आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. इस दौरान सीएम आवास पर हुई इस बैठक में डीजीपी आरके विश्वकर्मा, विशेष डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. लखनऊ से सभी वरिष्ठ अधिकारी शनिवार देर रात ही प्रयागराज पहुंचेंगे।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास पत्रकारों से बातचीत के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. अतीक के वकील के मुताबिक दोनों को 10 से ज्यादा गोलियां मारी गई थीं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here