27 C
Mumbai
Monday, April 6, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आयकर विभाग का अखिलेश यादव के एक और करीबी पर हमला

Array

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर छापामारी की है. आयकर की टीम ने मंगलवार सुबह से ही अजय चौधरी के ACE ग्रुप के नोएडा, दिल्ली, आगरा आदि ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी जारी की.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इस समय आयकर विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है.अभी कुछ दिन पहले ही कन्नौज में अखिलेश यादव के करीबी और एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. हालाँकि उससे पहले आयकर विभाग ने पुष्पराज के धोखे में पीयूष जैन के ठिकानों पर छापा मार दिया था जहाँ से अकूत धन सम्पदा बरामद हुई थी. तब भाजपा ने पीयूष का सम्बन्ध अखिलेश से लगाया था, बाद में उस इत्र कारोबारी का सम्बन्ध भाजपा से ही निकला। सरकार, भाजपा और आयकर विभाग की काफी फ़ज़ीहत हुई. इस कई दिनों बाद पम्मी जैन के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा जिसे सियासी हलकों और सोशल मीडिया पर सरकार की भूल सुधार का नाम दिया गया.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पम्मी जैन के ठिकानों पर पड़े छपें पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे, ढूंढ निकाला पीयूष जैन को जो इनके ही मिलने वाले हैं. खीझ मिटाने के लिए पंपी जैन के घर छापा मारा है. सपा को मिल रहे समर्थन से बीजेपी बौखला गई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here