27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

देश में कोरोना वेव की दूसरी लहर का विस्फोट! 1 दिन में 81 हजार के पार नए केस, 469 मौत, हुज़ूर खेला होबे में मस्त, देश हो रहा पस्त

Array

नई दिल्ली: देश में कोरोना वेव की दूसरी लहर का विस्फोट, नए केस के मामलों में नित नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. हालत यह हो गयी है कि अप्रैल में पिछले साल सितबंर-अक्टूबर जैसा हाल हो गया है. देश में छह महीने बाद पहली बार रिकॉर्ड 81 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. 24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

469 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 81,466 नए कोरोना केस आए और 469 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 50,356 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 1 अक्टूबर को 81,484 केस आए थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

24 करोड़ 59 लाख सैंपल टेस्ट
इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 59 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here