27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मणिपुर: भीड़ ने घर फूंका महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी का

Array

मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले एक मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंक दिया है. यह घटना चेकमाई इलाके की है. अचानक से आई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है.

आपको बता दें कि मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी खुयरूम हेरादास को पुलिस ने गुरुवार को थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया था.

हेरादास की उम्र 32 साल है. पुलिस ने उसकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की है, जिसमें वह हरी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है. मणिपुर पुलिस के मुताबिक, हेरादास ही इस मामले में मुख्य आरोपी है. वायरल हुए इस वीडियो के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here