28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब सरकारी अस्पतालों के भरोसे ना रहें, हुजूर ने कोरोना टीके की कीमत निजी अस्पतालों के लिए कर दी तय, एक डोज़ 250 रूपये में !

Array

नई दिल्ली:अब देश की जनता सरकारी अस्पतालों के भरोसे ना रहें, देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत बड़ी सफलता के साथ शुरू है। पहले चरण में देश स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा रहा है। इसी बीच खबर आई है कि, केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों में लगने वाले कोरोना टीका की कीमत तय कर दी है। जिसके अनुसार अब निजी अस्पतालों में टीका का एक डोज 250 रुपये में मिलेगा। सरकार जल्द ही इसका घोषणा कर सकती है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

सरकार जल्द करेगी एलान
मिली जानकारी के अनुसार, एक मार्च से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण से पहले केंद्र सरकार टीका की कीमत तय कर दी है। जिसके अनुसार अब निजी अस्पताल में लोगों को कोरोना का टीका लगवाने वालों को एक डोज की कीमत 250 रुपये चुकाने पड़ेंगे, इसमें 100 रुपये सर्विस चार्ज भी शामिल होगा। वहीँ सरकारी अस्पतालों में निशुल्क टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार आने वाले एक-दो दिन में इसकी घोषणा कर सकती है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

ऑनलाइन पंजीकरण
कोविड-19 टीका प्रबंधन के अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष आर एस शर्मा ने कहा कि योग्य लाभार्थी एक मार्च से खुद ही कोविन प्लैटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। ऐसा भी प्रावधान होगा कि वे पास के किसी सत्र स्थल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सोमवार से शुरुआत
उन्होंने कहा कि सत्र स्थलों पर पंजीकरण कराने वालों की मदद के लिए स्वयंसेवी मौजूद रहेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से होगी।

ब्रेकिंग न्यूज…

दण्डित किये जायेंगे नियम तोड़ने वाले लोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में मास्क एकमात्र “ढाल” है।

ठाकरे ने कहा, “मास्क पहनें, अनुशासन बनाए रखें और लॉकडाउन से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें।” आगेे पढेें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here