27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सुप्रीम कोर्ट PMLA पर सुनवाई के दौरान बोला- ब्लैक मनी पर पूरी तरह रोक चाहते हैं; केंद्र को नोटिस,

Array

मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत ईडी को मिली शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। अदालत ने इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट को सही करार दिया था और ईडी की गिरफ्तार करने और जमानत के कड़े नियमों को भी सही बताया था। अब अपने उस फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका पर अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंट ने कहा कि इस मामले में दो मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। पहला मुद्दा ईडी की ओर से जांच रिपोर्ट न मुहैया कराया जाना है। इसके अलावा आरोपियों पर ही खुद को बेगुनाह साबित करने की जिम्मेदारी भी एक मसला है। अदालत ने कहा कि इन मसलों पर विचार करने की जरूरत है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here