32 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब नहीं रहे पंजाब के पांच बार मुख्य मंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल

Array

भारत के राज्य पंजाब के पांच बार मुख्य मंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के एक अस्पताल में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रकाश सिंह बादल 1996 से 2008 तक शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी रहे।

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर, 1927 को पंजाब के बठिंडा ज़िले के अबुल-खुराना गांव में हुआ था।

1970 में 43 साल की उम्र में जब वे पंजाब के मुख्यमंत्री बने, तब वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले भारत के सबसे युवा नेता थे।

प्रकाश सिंह बादल हालांकि सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी अकाली दल के नेता थे, लेकिन उन्होंने हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ करके सत्ता हासिल की।

प्रकाश सिंह बादल की राजनीति की शुरुआत 1947 में बादल गांव का सरपंच चुने जाने से हुई और 1957 के पंजाब विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बने।  

फ़रवरी 2017 में अकाली दल की हार के बाद प्रकाश सिंह बादल ने जब मुख्य मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया, तब उनकी उम्र 90 साल थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here