31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

उत्तराखंड की जगह अब राजस्थान के हरीश के पास पंजाब कांग्रेस का प्रभार !

Array

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले हरीश रावत पंजाब में कांग्रेस के भीतर मचे घमासान को सुलझाने में बुरी तरह नाकाम रहे और इसीलिए अब यह ज़िम्मेदारी अब दूसरे हरीश को सौंपने की तैयारी हो रही है जिनका सम्बन्ध राजस्थान से है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी अब हरीश रावत की जगह राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी होंगे। हरीश चौधरी पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बातचीत के जरिए सामंजस्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं. सिद्धू ने इस हफ्ते की शुरुआत में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख के पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों को हलचल मचा दी थी. इस बीच पंजाब कांग्रेस में हंगामे के बीच हरीश रावत और पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के बीच जुबानी जंग भी जारी है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रावत ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए अमरिंदर सिंह को फटकार लगाई. हरीश रावत ने अमरिंदर सिंह के उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि अमरिंदर सिंह को कांग्रेस में अपमानित किया गया. वहीं अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत की इस सफाई को लेकर हरीश रावत की खिंचाई भी की. अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यों से “अपमानित” महसूस कर रहे हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here