27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर्नाला बैंक घोटाला: ईडी ने किया पूर्व विधायक विवेक पाटिल को गिरफ्तार

Array

ईडी की टीम ने विवेक पाटिल को पनवेल स्थित उनके घर से किया गिरफ्तार

मुंबई: कर्नाला बैंक घोटाला, प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने नई मुंबई स्थित कर्नाला नागरी सहकारी बैंक में हुए 650 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में पूर्व विधायक विवेक पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम ने विवेक पाटिल को पनवेल स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर मुंबई स्थित कार्यालय में लायी। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

घोटाले की जांच की मांग भाजपा विधायक ने की थी

जानकारी के अनुसार विवेक पाटिल शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) के पूर्व विधायक हैं। भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर व विधायक महेश बालदी ने कर्नाला बैंक में हुए घोटाले की जांच की मांग की थी। इसी वजह से ईडी ने इन दोनों विधायकों को अपने दफ्तर में बुलाकर उनका बयान दर्ज किया था और जरुरी कागजपत्र लिया था।

इसके बाद ईडी ने विवेक पाटिल को नोटिस जारी किया था और मंगलवार रात को उन्हें पनवेल स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। ईडी की टीम ने विवेक के घर की तलाशी भी ली, लेकिन इसका ब्योरा ईडी ने मीडिया को साझा नहीं किया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

76 लोगों पर मामला दर्ज, मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच

उल्लेखनीय है कि कर्नाला नागरी सहकारी बैंक घोटाला मामले में रायगढ़ जिले के विशेष लेखपाल ने बैंक के अध्यक्ष विवेक पाटिल सहित 76 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसी मामले में मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच कर रही ईडी टीम ने आज विवेक पाटिल को गिरफ्तार किया है। मामले में और भी गिरफ्तारी का संकेत ईडी सूत्रों ने दिया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर ने कहा कि कर्नाला बैंक में बहुत से निवेशकों के पैसे अटके हुए हैं। इन निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने विवेक पाटिल की गिरफ्तारी की मांग की थी , इसमें कोई भी राजनीतिक पहलू नहीं है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here