31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना कहर का शिकार BJP विधायक सुरेश श्रीवास्तव के बाद उनकी पत्नी का भी निधन, बेटे की भी हालत बिगड़ी

Array

लखनऊ – कोरोना कहर का शिकार BJP विधायक, यूपी में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच लखनऊ पश्चिम से विधायक रहे दिवंगत सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी का भी रविवार को निधन हो गया. सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी मालती श्रीवास्तव भी कोरोना पॉजिटिव थीं. जानकारी के मुताबिक गोमती नगर के एक निजी अस्पतालमें उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कोरोना कहर का शिकार BJP विधायक

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही मालती श्रीवास्तव के विधायक पति सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हुआ था. वहीं उनके बेटे सौरभ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. सौरभ अभी PGI में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक की पत्नी के निधन पर दुख जताया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कुछ दिन पहले सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व बेटे सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसमें इलाज के दौरान पति-पत्नी का निधन हो गया. वहीं बेटे सौरभ की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि विधायक का ड्राइवर भी कोरोना संक्रमित था और उसका भी कुछ दिन पहले निधन हो चुका है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here