31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपये हुआ मंहगा, दो गुनी से ज़्यादा हुई सात सालों में कीमत

Array

घरेलू रसोई गैस LPG की कीमतों में बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने इज़ाफ़ा किया, इस बार यह इज़ाफ़ा 25 रुपये प्रति सिलेंडर हुआ है. तेल कंपनियों द्वारा कीमतों को लेकर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत अब 859 रुपये हो गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इससे पहले 1 जुलाई को कीमतों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में भी 1 अगस्त को इसी अनुपात में बढ़ोतरी की गई थी. और अब सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में अब बहुत कम अंतर बचा है. इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतें 1 अगस्त को इसलिए नहीं बढ़ाई गई थीं, क्योंकि संसद का सत्र जारी था और सरकार को विपक्ष के हमले का सामना करना पड़ सकता था. सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 1 जनवरी के बाद से अब तक कुल 165 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

घरेलू रसोई गैस की कीमतें पिछले सात सालों में दोगुने से ज्यादा हो गई हैं. घरेलू गैस की खुदरा कीमतें 1 मार्च 2014 को 410.5 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर थीं. मुंबई में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत अब 859.5 रुपये है. जबकि कोलकाता में इसका दाम 886 रुपये है. चैन्नई में एक LPG सिलेंडर की कीमत अब 875.50 रुपये है, जो पहले 850.50 रुपये थी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here