35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में FIR दर्ज, जिला सेवा प्रमुख गिरफ्तार, बजरंग दल, विहिप के खिलाफ भी कार्रवाई

Array

हनुमान जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने आज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. विहिप और बजरंग दल पर बिना इजाजत के शोभायात्रा निकालने का आरोप लगा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विहिप के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा ने बिना पुलिस इजाजत के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली थी. डीसीपी एनडब्ल्यू उषा रंगनानी ने कहा, 17 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के दिल्ली प्रांत के आयोजकों ने बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाली थी, इस मामले में दोनों ही संगठनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख आरोपी प्रेम शर्मा के खिलाफ भी पुलिस ने एक्शन लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार शाम शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंसार समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके अलावा 2 नाबालिग भी पकड़े गए हैं. गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ एवं आरएएफ की पांच अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण शांति का माहौल है. गृह मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर सीआरपीएफ और आरएएफ की पांच और कंपनियां भेजी हैं. दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. वहीं, इस मामले के 4 और आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया. इन सभी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार और असलम की पुलिस कस्टडी को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here