27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ताऊते तूफ़ान के चपेट में एक भारतीय जहाज़ मुंबई के निकट डूबा, 130 लोग हैं लापता

Array

मुंबई: ताऊते तूफ़ान के चपेट में एक भारतीय जहाज़, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके आसपास के समुद्री इलाक़ों में चक्रवात ‘ताउते’ ने भारी तबाही मचाई है। तूफ़ान के दौरान हवा की रफ्तार 150 से 180 किमी प्रति घंटा रही।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ताऊते तूफ़ान के चपेट में

मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास ताऊते तूफ़ान की वजह से भारतीय जहाज़ पी-305 समुद्र में डूब गया है। भारतीय नौसेना ने इसमें सवार अधिकांश लोगों को बचा लिया है, जबकि अभी भी 130 से ज़्यादा लोग लापता हैं।

इस दौरान, ओएनजीसी कर्मचारी समुद्र में फंसे हुए हैं। ओएनजीसी के लिए काम कर रहे तीन बार्ज हवा की रफ़्तार से बहने लगे। जिससे बॉम्बे हाई में ओएनजीसी के 400 कर्मचारी फंस गए हैं। अब तक 146 कर्मचारियों को सुरक्षित बचाये जाने की ख़बर है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसी जगह एक और भारतीय जहाज फंसा है। इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इसमें 137 लोग सवार हैं। इनमें से 38 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया है कि इससे पहले सोमवार को दिन में अरब सागर में चक्रवात की वजह से डावांडोल हुए भारतीय टगबोट कोरोमंडल सपोर्टर में फंसे 4 क्रू मेंबर्स को नौसेना के हैलिकॉप्टर के ज़रिए बचाया गया। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here