27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ताजिकिस्तान भिड़ा आर्मिनिया के बाद अब क़िरक़िज़िस्तान से, 24 लोग हुये हताहत, दर्जनों घायल

Array

ताजिकिस्तान और आर्मिनिया के बीच अभी युद्ध की आग शांत भी नहीं हुई है कि ताजिकिस्तान अब अपने एक अन्य पड़ोसी देश क़िरक़िजिस्तान से भिड़ गया है। दोनों देशों के बीच हुई झड़प में अब तक 24 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, क़िरक़िजिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच शुक्रवार को एक बार फिर झड़पें तेज़ हो गई। क़िरक़िजिस्तान ने आरोप लगाया है कि ताजिकिस्तान के सुरक्षाबलों की फायरिंग में उसके दो नागरिकों की मौत हो गई, जिसमें एक 15 साल की लड़की शामिल है। इसके अलावा 55 लोग घायल हुए हैं। ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 11 क़िरक़िज सीमा रक्षकों सहित 17 लोग मारे गए हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

क़िरक़िजिस्तान का कहना है कि पड़ोसी देश सीमा पर सैनिकों और सैन्य साजोसामान का जमावड़ा बढ़ा रहा है। देर रात मिली जानकारी के अनुसार ताजिक सेना क़िरक़िजिस्तान के एक गांव में घुस गई हैं। इससे पहले क़िरक़िजिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बताया गया था कि उज़्बेकिस्तान में हुई बैठक में दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को वापस बुलाने का निर्णय लिया है

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि संघर्ष विराम स्थानीय समयानुसार, शुक्रवार चार बजे शाम से लागू हुआ था। संघर्ष विराम से पहले रूस के दो सहयोगी देशों के बीच हुए संघर्ष में तीन की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे। दोनों देशों ने एक दूसरे पर विवादित क्षेत्र में एक दूसरे पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया था।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

क़िरक़िजिस्तान ने आरोप लगाया था कि ताजिक बल टैंक और मोर्टार से क़िरक़िज़ बस्तियों व इससे सटे एक हवाई अड्डे पर भी हमला किया था। वहीं, ताजिकिस्तान ने आरोप लगाया था कि क़िरक़िज़ बलों ने उसकी अग्रिम चौकियों और गांवों पर भारी गोलाबारी की। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच अक्सर झड़प होती रहती है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here